R&D CELL INITIATIVE • WEBINAR SERIES

Vidya Digital Samvaad

कक्षा १०, ११ व १२ के विद्यार्थियों के शिक्षण-अधिगम, कॅरियर निर्देशन एवं परीक्षा रणनीति हेतु राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात शिक्षाविदों का अभिनव डिजिटल मंच।

★ विद्या बनाए बेहतर भारत ★
विद्या प्रकाशन मन्दिर (प्रा०) लि० — शोध एवं विकास प्रकोष्ठ

कॅरियर निर्देशन एवं शैक्षिक परिसंवाद कार्यक्रम

प्रकाशन संस्थान, शैक्षिक निर्माणशालाओं के बुनियादी प्रारूप के आधारस्तम्भ होते हैं। अपने देश की शैक्षिक प्रक्रिया के अभिन्न एवं अपरिहार्य घटक होने के नाते विद्या प्रकाशन मन्दिर (प्रा०) लि० के ‘शोध एवं विकास प्रकोष्ठ’ ने राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात तथा अनुभवी शिक्षाविदों, मनोवैज्ञानिकों, निर्देशकों और परामर्शदाताओं को एकजुट कर ‘कॅरियर निर्देशन कार्यक्रम’ का मंच तैयार किया है।

वरिष्ठ विशेषज्ञों का यह समूह कक्षा १०, ११ व १२ के विद्यार्थियों के शिक्षण-अधिगम तथा भावी जीवन पथ के सन्दर्भ में विचार-विमर्श और ऑनलाइन संवाद आयोजित करता है।

Digital Samvaad
📋

नामांकन एवं चयन

यह कार्यक्रम स्कूलों/कॉलेजों के माध्यम से संचालित किया गया। प्रदेश भर में संचालित यू०पी० बोर्ड के स्कूलों से मेरिट के आधार पर चयनित १२० श्रेष्ठ विद्यालयों को शामिल किया गया।

🏆

प्रतिभागियों को लाभ

राष्ट्रीय स्तर के प्रख्यात विषय विशेषज्ञों के साथ निःशुल्क सीधा संवाद, कॅरियर के नए क्षेत्रों की जानकारी, तथा प्रत्येक उपस्थित प्रतिभागी को डिजिटल प्रमाणपत्र।

⏱️

अध्यापन-विद्या व समयावधि

ऑनलाइन माध्यम से कहानियाँ, चित्र-प्रदर्शनी, दृश्य-श्रव्य सामग्री तथा इंटरैक्टिव प्रश्नोत्तरी के माध्यम से १:३० घण्टे का जीवंत ज्ञानवर्धक सत्र।